शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

अमेठी में सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल की रैली

अमेठी में सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल की रैली -
अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को अमेठी में पार्टी उपाध्यक्ष और अपने बेटे राहुल गांधी के प्रचार के लिए एक रैली को संबोधित करने वाली थी लेकिन तेज आंधी के चलते चुनावी पांडाल तहस-नहस हो गया है। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास के लिए अरविंद केजरीवाल भी अमेठी में पहली बार प्रचार करेंगे। यहां से राहुल गांधी के खिलाफ 'आप' नेता कुमार विश्वास और भाजपा की स्मृति इरानी मैदान में हैं।

सोनिया आज एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। राहुल के नामांकन के बाद अमेठी में यह उनकी पहली रैली होगी। लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद से ही राहुल और सोनिया पूरे देश में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। अमेठी में राहुल के साथ सोनिया और प्रियंका उनके यहां से पर्चा दाखिल करने के समय ही दिखाई दी थीं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बहन व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा 15 अप्रैल को अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आईं थीं।