रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

सोना और चांदी की कीमतों में उछाल

सोना और चांदी की कीमतों में उछाल -
FILE
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु की चमक बढ़ने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार मे सोना 430 रुपए की छलांग लगाकर एक पखवाड़े के उच्चतम स्तर 27480 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया और चांदी 660 रुपए की बढ़त के साथ 44600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई।

लंदन से मिली जानकारी के अनुसारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार के दौरान सोना एक प्रतिशत बढ़कर 1406.11 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हालांकि कारोबार के दौरान यह 1410.51 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर तक चढ़ा था। अमेरिका सोना वायदा एक प्रतिशत बढ़कर 1405.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

डीलरों का कहना है कि दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के दो सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर आने से पीली धातु को बल मिला है। पिछले कुछ दिनों में शेयर बाजार में गिरावट आने से भी निवेशकों को सतर्कता बरतने से भी सोने को बढ़ने में मदद मिली है। इस दौरान चांदी बढ़कर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 22.80 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)