• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नवरात्रि
  4. Navratri 2015
Written By WD

नौ देवियों की पूजा के नौ बीज मंत्र

नौ देवियों की पूजा के नौ बीज मंत्र - Navratri 2015
इन बीज मंत्रों की प्रतिदिन देवी दिनों के अनुसार मंत्र जप से मनोरथ सिद्धि होती है। 
देवी जप बीज मंत्र
 
1. शैलपुत्री ह्रीं शिवायै नम:
 
2. ब्रह्मचारिणी ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:
 
3. चन्द्रघंटा ऐं श्रीं शक्तयै नम:
 
4. कूष्मांडा ऐं ह्री देव्यै नम:
 
5. स्कंदमाता ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:
 
6. कात्यायनी : क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:
 
7. कालरात्रि क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:
 
8. महागौरी : श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:
 
9. सिद्धिदात्री : ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:

नवरात्र के अंतर्गत कुमारी पूजा को अति-आवश्यक माना गया है।


 

पहले दिन एक कन्या का पूजन करें, दूसरे दिन दो का, तीसरे दिन तीन का, तत्पश्चात प्रतिदिन एक-एक कन्या बढ़ाते जाएं व नौवें दिन 9 कन्याओं का पूजन करें।

पूजा विधि में 2 से 10 वर्ष की कन्याएं ही आमंत्रित की जानी चाहिए।

2 वर्ष की कन्या जिसे कुमारी कहा जाता है, के पूजन से धन, आयु व बल की वृद्धि होती है।

3 वर्षीय कन्या जिसे त्रिमूर्ति कहते हैं, के पूजन से अर्थ, काम, मोक्ष की सिद्धि होती है। इसी के साथ धन-धान्य की वृद्धि और पुत्र-पौत्रों की सुरक्षा होती है।

4 वर्षीय कन्या जो कल्याणी कहलाती है, के पूजन से विद्या, विजय और राज्य सुख निष्कंटक प्राप्त होता है।

5 वर्षीय कन्या जिसे रोहिणी कहा जाता है, के पूजन से रोगों का नाश होता है।