शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather uptaste
Written By
Last Modified: रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (20:17 IST)

मौसम अपडेट : इन राज्यों में तूफान की आशंका, चल सकती है धूलभरी आंधी...

मौसम अपडेट : इन राज्यों में तूफान की आशंका, चल सकती है धूलभरी आंधी... - Weather uptaste
पुणे। बिहार, मध्यप्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु के कुछ इलाकों तथा कर्नाटक और केरल के दक्षिण आतंरिक भाग में रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को यहां एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाकें, ओडिशा, झारखंड, बिहार, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर अगले 24 घंटों में धूल भरी आंधी समेत गर्जना और तूफ़ान की आशंका जताई है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है और असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र में तापमान सामान्य तापमान से काफी ज्यादा है।
 
मराठवाड़ा तथा विदर्भ तथा पश्चिम मध्यप्रदेश के शेष भागों में और अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कश्मीर, असम तथा मेघालय के शेष भागों में, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विधर्भ तथा कर्नाटक के बाकी क्षेत्रों में सामान्य थे।
 
मैदानी इलाकों में जहां सबसे कम तापमान पंजाब के अमृतसर में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाकें, ओडिशा, झारखंड, बिहार, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर अगले 24 घंटो में धूलभरी आंधी समेत गर्जना और तूफ़ान की आशंका भी मौसम विभाग ने जताई है। 
 
इसके अलावा अरुणचाल प्रदेश के अधिकतर जगहों पर, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप-हिमालयन भाग, ओडिशा और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में बारिश और गरज के साथ छींटें भी पड़े है, वहीं पश्चिम बंगाल में गंगा तट के इलाके, झारखंड, बिहार, गुजरात, कोंकण तथा गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है।
ये भी पढ़ें
अरुणाचल प्रदेश में पीआरसी का विरोध, प्रदर्शनकारियों ने उप-मुख्यमंत्री के निजी आवास में लगाई आग