मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. weather update ; rain threat in 16 states
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (23:56 IST)

मानसून अपडेट : बारिश का कहर जारी, दिल्ली सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का 'अलर्ट'

मानसून अपडेट : बारिश का कहर जारी, दिल्ली सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का 'अलर्ट' - weather update ; rain threat in 16 states
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम मानसून की उत्तरी क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए बुधवार को दिल्ली सहित 16 राज्यों में भारी बारिश और केरल सहित पांच राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। 
 
विभाग ने मानसून की मौजूदा गतिविधि को देखते हुए मंगलवार को जारी पूर्वानुमान में ओडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर कल मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। 
 
इसके अलावा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी मध्यप्रदेश, कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र एवं विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 
 
विभाग ने मानसून संबंधी गतिविधियों को देखते हुए मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तटीय इलाकों में मौसम बेहद खराब रहने की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी में नहाया मुंबई का सीएसटी स्टे‍शन