शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Uttar Pradesh chief minister
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 मार्च 2017 (20:23 IST)

शनिवार को होगा उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का चुनाव

शनिवार को होगा उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का चुनाव - Uttar Pradesh chief minister
नई दिल्ली। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक 18 मार्च को बुलाई है जिसमें विधायक दल के नए नेता का चुनाव किया जायेगा जबकि उत्तराखंड में इसी दिन नई सरकार शपथ ग्रहण करेगी। भाजपा के महासचिव भूपेन्द्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश भाजपा के विधानमंडल दल की पहली बैठक 18 मार्च को शाम बजे बुलाई गई है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू तथा स्वयं वे पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे। 
सूत्रों ने बताया कि विधानमंडल के नेता तत्पश्चात राज्यपाल राम नाईक को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और संभवत: सोमवार को शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 
सूत्रों के अनुसार समारोह किसी विशाल मैदान पर आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, विभिन्न केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, लाखों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं जनता शामिल होगी। 
 
सूत्रों ने बताया कि उत्तराखंड में 18 तारीख को नई सरकार सत्तारूढ़ होगी। प्रधानमंत्री मोदी और शाह दोनों शपथग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। इस बीच आज शाम यहां भाजपा के उच्च पदाधिकारियों की बैठक में दोनों राज्यों के लिए भाजपा विधायक दल के नेताओं के बारे में फैसला लिए जाने की संभावना है। 
 
उत्तर प्रदेश में संभावित चेहरों के रूप में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा, केंद्रीय संचार एवं रेलवे राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और विधायक सुरेश खन्ना का नाम लिया जा रहा है। उत्तराखंड में त्रिविन्द्र रावत, प्रकाश पंत और सतपाल महाराज के नाम चर्चा में हैं।
ये भी पढ़ें
सोनिया गांधी को लेने विदेश जा रहे हैं राहुल