शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. UGC, bogus university
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 1 जुलाई 2015 (22:28 IST)

यूजीसी ने जारी की 21 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची

यूजीसी ने जारी की 21 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची - UGC, bogus university
नई दिल्ली। छात्रों को फर्जी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने से बचने की चेतावनी देते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने ऐसे 21 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है, जिनमें से आठ उत्तर प्रदेश एवं छह दिल्ली में हैं।
आज जारी अधिसूचना में यूजीसी ने जिन 21 विश्वविद्यालयों की सूची जारी है उनमें आठ उप्र में, छह दिल्ली में तथा तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल में एक-एक हैं।
 
यूजीसी ने दिल्ली में जिन छह विश्वविद्यालयों को फर्जी साबित किया है उनमें वारणासेय संस्कृत विश्वविद्यालय, कमर्शियल यूनिवर्सिटी लि., यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, वोकेशनल यूनिवर्सिटी, एडीआर सेन्ट्रल जूरिडिकल यूनिवर्सिटी शामिल हैं। 
 
अधिसूचना में कहा गया कि छात्रों एवं जनता को सूचित किया जाता है कि ऐसे 21 स्वयंभू एवं गैर मान्यता प्राप्त संस्थान यूजीसी कानून का उल्लंघन करते हुए परिचालनरत हैं और उन्हें फर्जी घोषित किया जाता है। वे आगे से कोई डिग्री प्रदान नहीं कर सकेंगे।
 
उच्च शिक्षा के लिए शीर्ष संस्था यूजीसी छात्रों के हितों के लिए समय समय पर फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी करता है।
 
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग कानून 1956 के अनुसार केवल केन्द्र (राज्य) प्रांतीय कानून के अंतर्गत स्थापित विश्वविद्यालय अथवा कानून की धारा 3 के तहत विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त किसी संस्थान को ही खुद को विश्वविद्यालय करने का अधिकार है। 
 
यूजीसी द्वारा घोषित फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची- 
 
Bihar
1. Maithili University/Vishwavidyalaya, Darbhanga, Bihar
Delhi
2. Commercial University Ltd., Daryaganj, Delhi
3. United Nations University, Delhi
4. Vocational University, Delhi
5. ADR-Centric Juridical University, ADR House, 8J, Gopala Tower, 25 Rajendra Place, New Delhi
6. Indian Institute of Science and Engineering, New Delhi.
Karnataka
7. Badaganvi Sarkar World Open University Education Society, Gokak, Belgaum, Karnataka.
Kerala
8.St. John’s University, Kishanattam, Kerala.
Madhya Pradesh
9. Kesarwani Vidyapith, Jabalpur, Madhya Pradesh.
Maharashtra
10.Raja Arabic University, Nagpur, Maharashtra.
Tamil Nadu
11. D.D.B. Sanskrit University, Putur, Trichi, Tamil Nadu.
West Bengal
12.Indian Institute of Alternative Medicine, Kolkatta.
Uttar Pradesh
13. Varanaseya Sanskrit Vishwavidyalaya, Varanasi (UP) Jagatpuri, Delhi.
14. Mahila Gram Vidyapith/Vishwavidyalaya, (Women’s University) Prayag,  Allahabad, Uttar Pradesh.
15. Gandhi Hindi Vidyapith, Prayag, Allahabad, Uttar Pradesh.
16. National University of Electro Complex Homeopathy, Kanpur, Uttar Pradesh.
17. Netaji Subhash Chandra Bose University (Open University), Achaltal, Aligarh,  Uttar Pradesh.
18. Uttar Pradesh Vishwavidyalaya, Kosi Kalan, Mathura, Uttar Pradesh.
19. Maharana Pratap Shiksha Niketan Vishwavidyalaya, Pratapgarh, Uttar Pradesh.
20. Indraprastha Shiksha Parishad, Institutional Area,Khoda,Makanpur,Noida Phase- II, Uttar Pradesh.
21. Gurukul Vishwavidyala, Vridanvan, Uttar Pradesh.
(भाषा/वेबदुनिया)