रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Toll-free, national highways
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 24 नवंबर 2016 (22:01 IST)

एक दिसंबर तक टोल फ्री हुए नेशनल हाईवे

एक दिसंबर तक टोल फ्री हुए नेशनल हाईवे - Toll-free, national highways
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर नि:शुल्क टोल टैक्स की व्यवस्था दो दिसंबर तक बढ़ा दी है तथा टोल नाकों पर 3  से 15 दिसंबर तक 500 रुपए के पुराने नोटों से टैक्स अदायगी की जा सकेगी। यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार टोल कर संग्रह की नि:शुल्क व्यवस्था की अवधि शुक्रवार 2 दिसंबर की आधी रात तक बढ़ा दी गयी है। 

2 दिसंबर आधी रात से राजमार्गों पर टोल संग्रहण शुरू होने के बाद 15 दिसंबर तक 500 रुपए के पुराने नोटों से टोल टैक्स जमा किया जा सकेगा। इसके अलावा टोल कर संग्रहण केंद्रों पर बैंक स्वाइप मशीन लगा रहे हैं जिनके जरिए वाहन चालक टोल टैक्स जमा कर सकते हैं।