शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. tmc mla biswajit das 12 tmc councillors join bjp
Written By
Last Modified: मंगलवार, 18 जून 2019 (22:38 IST)

ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, तृणमूल के विधायक सहित 12 पार्षदों ने थामा BJP का दामन

ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, तृणमूल के विधायक सहित 12 पार्षदों ने थामा BJP का दामन - tmc mla biswajit das 12 tmc councillors join bjp
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के 12 पार्षद और विधायक विश्वजीत दास अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।
 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के नेता मुकुल रॉय की यहां मौजूदगी में इन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के प्रवक्ता प्रदीप बनर्जी ने भी इस अवसर पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता हासिल की।
 
विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्ववाली सरकार में अराजकता फैली हुई है और लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि मैंने कहा है कि 7 चरणों में हुए आम चुनावों की तरह तृणमूल के लोग भाजपा में शामिल होंगे। यह पहला चरण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और पश्चिम बंगाल को भी विकास करना चाहिए।
 
भाजपा नेता मुकुल रॉय ने कहा कि सभी नगरसेवक और पार्षद भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ट्रेलर है। असली फिल्म तो अभी बाकी है। ममता ने अपनी नींद खो दी है, यह सिर्फ शुरुआत है।
  
गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के नोआपारा से विधायक सुनील सिंह 16 पार्षदों के साथ जिनमें 15 तृणमूल से और एक कांग्रेस से सोमवार को भाजपा में शामिल हुए थे।  (Photo courtesy : ANI Twitter)
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी की सचिवों के साथ बैठक, अर्थव्यवस्था को रफ्तार और रोजगार बढ़ाने के लिए 100 दिन का एजेंडा