शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. TDP compare PM Modi with Anaconda
Written By
Last Modified: अमरावती , शनिवार, 3 नवंबर 2018 (20:39 IST)

टीडीपी ने पीएम मोदी की तुलना एनाकोंडा से की, भाजपा ने चंद्रबाबू को बताया भ्रष्टाचार का राजा

टीडीपी ने पीएम मोदी की तुलना एनाकोंडा से की, भाजपा ने चंद्रबाबू को बताया भ्रष्टाचार का राजा - TDP compare PM Modi with Anaconda
अमरावती। दो दिन पहले कांग्रेस के साथ संबंध बनाने के बाद आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी तेलगु देशम पार्टी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना ‘एनाकोंडा’ से की जो राष्ट्रीय संस्थाओं को निगल रहा है। भाजपा ने पलटवार करते हुए चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार का राजा करार दिया। 
 
टीडीपी पोलित ब्यूरो के सदस्य और राज्य के वित्त मंत्री यनामाला रामकृष्नुदु ने पूछा कि क्या मोदी से बड़ा कोई एनाकोंडा है। वह (मोदी) सीबीआई, आरबीआई और उन जैसी दूसरी संस्थाओं को निगल रहे हैं। वह रक्षक कैसे हो सकते हैं।
 
रामकृष्नुदु ने कहा कि तेदेपा का तात्कालिक कर्तव्य देश को भाजपा से बचाना है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि मौजूदा हालात में देश, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को बचाने की प्राथमिक जिम्मेदारी हर किसी की है। 
 
उन्होंने विपक्षी ‘वाईएसआर कांग्रेस’ और ‘जन सेना’ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सत्ता के लिए लालायित हैं और उनमें कोई राष्ट्रीय जिम्मेदारी नहीं है। इसलिए दोनों दल मोदी का समर्थन कर रहे हैं जो राष्ट्रीय संस्थानों और लोकतंत्र को बर्बाद कर रहे हैं।
 
तेदेपा नेता की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया करते हुए प्रदेश भाजपा ने कहा कि एन चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार के राजा हैं और अब उनके भ्रष्टाचारों का खुलासा होगा। 
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मीनारायण ने कहा कि एन चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार के राजा हैं और किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। जिस व्यक्ति ने 2017 में राजग की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर कहा था कि मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना चाहिए वह अब मोदी को दोषी के तौर पर पेश कर रहा है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मोदी ने कुछ विपक्षी नेताओं को बताया 'झूठ की मशीन'