• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Successful test of ballistic missile from nuclear submarine INS Arihant
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (19:10 IST)

परमाणु पनडुब्बी INS Arihant से बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Arihant
नई दिल्ली। सामरिक दृष्टि से भारत के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। भारत ने परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत (INS Arihant) से शुक्रवार को सफल परीक्षण किया है। बंगाल की खाड़ी में किए इस परीक्षण में मिसाइल से सटीक निशाना साधा गया। रक्षा क्षेत्र में इसे भारत की महत्वपूर्ण रणनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।  
 
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण एक पूर्व निर्धारित सीमा तक किया गया। इसने बंगाल की खाड़ी में लक्ष्य पर पूरी सटीकता के साथ निशाना साधते हुए सभी तकनीकी मानकों को पूरा किया।  
 
मंत्रालय ने कहा कि आईएनएस अरिहंत द्वारा एसएलबीएम (पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण) का सफल उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च दल दक्षता को साबित करने और एसएसबीएन कार्यक्रम के अनुरूप महत्वपूर्ण है, जो भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का एक प्रमुख तत्व है।
 
पहले उपयोग नहीं करने की प्रतिबद्धता : बयान में कहा गया कि यह भारत की विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता की नीति को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत, टिकाऊ और सुनिश्चित जवाबी क्षमता है जो इसकी ‘पहले उपयोग न करने’ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। आईएनएस अरिहंत एक विशालकाय और एडवांस S2 सामरिक स्ट्राइक परमाणु पनडुब्बी है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (एजेंसी/सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें
क्या हिमाचल में टूटेगा 37 साल का रिकॉर्ड? सर्वे में भाजपा मजबूत