शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Somnath Bharti
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 4 अगस्त 2015 (18:28 IST)

जंग ने दी भारती पर मुकदमे की अनुमति

जंग ने दी भारती पर मुकदमे की अनुमति - Somnath Bharti
नई दिल्ली। दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग द्वारा पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर दक्षिणी दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन में एक विदेशी महिला के घर पर रात को छापा मारने के मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने से राजनिवास और दिल्ली सरकार के बीच नया टकराव उत्पन्न होने के आसार हैं। 
 
राजनिवास सूत्रों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उपराज्यपाल ने भारती के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। दिल्ली पुलिस आठ माह से इस अनुमति के इंतजार में थी। 
 
भारती के अपनी पत्नी के साथ भी संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं जो उन्हें राष्‍ट्रीय महिला आयोग में खींच चुकी हैं। खिड़की एक्सटेंशन मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति के बाद मालवीय नगर से विधायक की मुश्किलें और बढ़ जाने की उम्मीद है।
 
यह मामला 15-16 जनवरी 2014 की रात का है जब भारती ने आधी रात को अफ्रीकन मूल की महिलाओं के घर पर छापा मारा था। पुलिस इस मामले में पिछले साल 27 सितंबर को ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है जिसमें कहा गया है कि  भारती की अगुवाई में आई भीड़ ने नौ अफ्रीकी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हाथापाई की।
 
इस मामले में भारती और 17 लोगों पर आईपीसी की धारा 354, 323, 556 और 127 के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। उस समय भारती दिल्ली के कानून मंत्री थे। (वार्ता)