शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Siachen, Siachen war zone, military, soldier's bod
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2014 (23:51 IST)

सियाचिन में 21 वर्ष बाद मिला सैनिक का शव

सियाचिन में 21 वर्ष बाद मिला सैनिक का शव - Siachen, Siachen war zone, military, soldier's bod
नई दिल्ली। विश्व के सबसे उंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में गश्त के दौरान एक हिम खड्ड में गिरने के बाद अपनी जान गंवाने वाले 4 मराठा लाइट इंफेंट्री के हवलदार तुकाराम विठोबा पाटिल के शव को सैनिकों के एक दल ने 21 साल बाद पिछले हफ्ते बरामद किया। बर्फ के कारण उनका शव विकृत नहीं हुआ था।
 
महाराष्ट्र से आने वाले पाटिल 27 फरवरी 1993 को उत्तरी ग्लेशियर में गश्त करने के दौरान एक हिम खड्ड में गिर पड़े थे। उनके शव को तलाशने के कई बार प्रयास किए गए लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा।
 
सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र का तापमान शून्य से नीचे होने के कारण उनका शव विकृत नहीं हुआ है। उनकी पहचान शव की वर्दी से मिले उनके परिवार के एक पत्र और चिकित्सा प्रमाणपत्र से हुई।
 
विडंबना है कि पाटिल का छोटा भाई और मराठा लाइट इंफेट्री का एक सैनिक भी मध्य ग्लेशियर में 1987 में एक हिम तूफान में मारा गया था। उनके शव का भी पता नहीं लग पाया है।

मराठा के शव को 12 मद्रास रेजिमेंट के एक गश्ती दल ने 12 अक्टूबर को बरामद किया। (भाषा)