शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. shivsena on bihar election 2015 and narendra modi
Written By
Last Modified: सोमवार, 9 नवंबर 2015 (08:23 IST)

बिहार के बहाने शिवसेना ने किया नरेंद्र मोदी पर करारा हमला

बिहार के बहाने शिवसेना ने किया नरेंद्र मोदी पर करारा हमला - shivsena on bihar election 2015 and narendra modi
शिवसेना के नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमले जारी है जिसके चलते बिहार चुना पर इसका असर देखने को मिला। अब शिवसेना ने बिहार चुनाव में भाजपा की हार के बहाने एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में बिहार चुनाव के नतीजों को महाराष्ट्र के लिए संदेश बताया है और कहा है कि इसका साफ संदेश यह है कि महाराष्ट्र में अगली बार चुनाव होंगे तो शिवसेना ही लीडर बनकर उभरेगी, क्योंकि शिवसेना ही भविष्य है। अब इस हार की जिम्मेदारी कौन लेगा. बीजेपी को अब आत्मनिरीक्षण की जरूरत है।
 
सामना ने लिखा है कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ा, लेकिन ये नतीजे अप्रत्याशित नहीं हैं। भाजपा ने अपने सारे संसाधन लगा दिए बिहार में, जबकि नीतीश ने अपने मौजूदा संसाधनों को ही इस्तेमाल किया। बिहार जयप्रकाश नारायण की विरासत है। मोदी ने 30 रैलियां की, फिर भी हार मिली।
 
सामना ने लिखा है कि बिहार में महाराष्ट्र जैसी ही स्थिति थी। केंद्र के सारे बड़े नेता, भाजपा शासित राज्यों के सीएम आए। शिवसेना फिर भी 63 सीटें जीत गई। लोकसभा चुनाव का हीरो बिहार में था, लेकिन पिछली बार जैसे नतीजे नहीं ला सकी। अबकी बार बिहार के लोगों ने जीतनराम मांझी, रामविलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा को भी साइडलाइन कर दिया।