• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Shatrughan Sinha
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 22 मई 2017 (12:53 IST)

कीचड़ मत उछालो, सबूत दो नहीं तो खामोश...

कीचड़ मत उछालो, सबूत दो नहीं तो खामोश... - Shatrughan Sinha
अपने बयानों के कारण अक्सर विवाद में रहने वाले अभिनेता एवं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजद नेता लालू प्रसाद यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालों को कठघरे में खड़ा करते हुए सोमवार को कहा कि इन आरोपों के सबूत भी दिए जाने चाहिए। 
 
सिन्हा ने ट्वीट करके आम आदमी पार्टी के नेता की तारीफ करते कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं राजनेताओं और खासकर केजरीवाल की विश्वसनीयता, संघर्ष और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान करता हूं। भाजपा नेता ने नकारात्मक और कीचड़ उछालने वाली राजनीति का भी कड़ा विरोध किया और कहा कि विरोध की राजनीति बहुत हो चुकी है और केजरीवाल, यादव या सुशील मोदी पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनके बदले सबूत दिए जाने चाहिए और सबूत नहीं हैं तो फिर चुप हो जाओ।
 
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि केजरीवाल ने उनके समक्ष दो करोड़ रुपए नकद लिए थे। इसी तरह से यादव पर आय से अधिक संपत्ति का मामला है और आयकर विभाग ने दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उनके ठिकानों पर छापे भी मारे थे। (वार्ता)