• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Security forces in Kashmir
Written By

शर्मनाक! सुरक्षाबलों को लात मार रहे हैं कश्मीरी...(वीडियो)

शर्मनाक! सुरक्षाबलों को लात मार रहे हैं कश्मीरी...(वीडियो) - Security forces in Kashmir
ऐेसा तो शायद जानवर भी नहीं करते कि अपने मददगार पर पलटकर हमला कर दें, लेकिन कुछ कश्मीरी ऐसा कर सकते हैं। दरअसल, एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कश्मीरी युवक सीआरपीएफ के एक जवान को लात मार रहा है। एक अन्य ने जवान को जूता भी मारा।
 
सीआरपीएफ के इस जवान ने गजब का धैर्य दिखाया और उसने हमले के बावजूद पलटकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कश्मीरी भूल सकते हैं, लेकिन भारत का कोई भी व्यक्ति नहीं भूला है जब 2014 में कश्मीर बाढ़ में डूब रहा था, तब हमारे सुरक्षाबलों ने ही इनको बचाया था। इतना ही नहीं सेना और भारत के खिलाफ मोर्चा खोलने के वाले अलगाववादी नेताओं को भी सेना ने डूब रहे उनके घरों से सुरक्षित बाहर निकाला था। कश्मीर में 60 सालों में यह सबसे भीषण बाढ़ थी। इसमें सैकड़ों लोगों की जान गई थी। 
 
हाल ही में आई बाढ़ में भी सुरक्षाबलों ने कश्मीरियों की मदद की थी। हालांकि कश्मीरियों की यह पहली हरकत नहीं है। 2014 में बाढ़ के दौरान राहत कार्यों में लगे सैनिकों पर भी कश्मीरियों ने हमला किया था। एक सैनिक की तो उस समय मौत भी हो गई। सुरक्षाबलों पर पथराव की घटनाएं तो वहां आम हैं। इतना ही नहीं आतंकियों को बचाने के लिए भी कश्मीरी सुरक्षाबलों पर पथराव करते हैं।  
ये भी पढ़ें
लोकसभा ने सुमित्रा महाजन को इस तरह दी जन्मदिन की बधाई