• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Saroj Pandey calls Rahul Gandhi mentally unstable
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 जून 2018 (13:29 IST)

भाजपा नेता का कटाक्ष, मंदबुद्धि हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

भाजपा नेता का कटाक्ष, मंदबुद्धि हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - Saroj Pandey calls Rahul Gandhi mentally unstable
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने परोक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदबुद्धि कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। 
 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस तरह से बोलते हैं और जिस तरह का व्यवहार करते है उससे मुझे आश्चर्य होता है। 
 
उन्होंने कहा कि सीखने की भी एक उम्र होती है। यदि कोई इंसान 40 साल की उम्र के बाद सीखता है तो उसे समझदार नहीं कहा जा सकता। ऐसे इंसान को मंदबुद्धि ही कहा जा सकता है।
 
ऐसा माना जा रहा है कि सरोज पांडेय के इस बयान पर विवाद होना तय है, लेकिन कांग्रेस की ओर अभी इस पर कोई बयान नहीं आया है। 
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मध्यप्रदेश दौरा (लाइव)