शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Reserve Bank of India, finance company, fines
Written By
Last Updated : मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 (23:27 IST)

बड़े समूहों की 2 वित्तीय कंपनियों पर 25 लाख का जुर्माना

बड़े समूहों की 2 वित्तीय कंपनियों पर 25 लाख का जुर्माना - Reserve Bank of India, finance company, fines
मुंबई। रिजर्व बैंक ने श्रीराम समूह और हिन्दुजा समूह की वित्तीय कंपनियों पर कुल 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने बताया कि श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उसने बताया कि नवंबर 2015 में उसके ऋण खातों की जांच में पाया गया कि कंपनी ने कई दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है। 
 
कंपनी को 1 अगस्त 2016 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कंपनी का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उस पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। हिन्दुजा समूह की हिन्दुजा लेलैंड फाइनेंस लिमिटेड के वित्त वर्ष 2014-15 के लेखा खातों की जांच 30 दिसंबर 2015 से 14 जनवरी 2016 के बीच की गई थी। 
 
इसमें पाया गया कि ब्याज लगाने और इसके बारे में ऋणकर्ता को सूचना देने का तरीका पारदर्शी नहीं था जो दिशा-निर्देशों के विपरीत है। उसे 29 जुलाई 2016 को नोटिस जारी कर पूछा गया कि क्यों न उस पर आर्थिक दंड लगाया जाए। उसके लिखित और सुनवाई के दौरान दिए गए जवाब से असंतुष्ट होने के बाद उस पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
महिला को शराब पिलाकर किया गंदा काम