शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. RBI to lounch 10 rupees plastic note
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 18 मार्च 2017 (12:07 IST)

बड़ी खबर! अब बाजार में आएगा 10 रुपए का प्लास्टिक नोट

बड़ी खबर! अब बाजार में आएगा 10 रुपए का प्लास्टिक नोट - RBI to lounch 10 rupees plastic note
नई दिल्ली। बाजार में अब जल्द ही कागज की जगह प्लास्टिक के 10 रुपए के नोट दिखाई देंगे। शुक्रवार को सरकार ने रिजर्व बैंक  को 10 रुपए के प्लास्टिक नोट के फील्ड ट्रायल करने के लिए अधिकृत किया गया है।
 
वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि देश में सरकार ने पांच जगहों पर प्लास्टिक बैंक नोट्स का फील्ड ट्रायल करने का फैसला लिया है।
 
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक सब्सट्रैट खरीदे जाने की मंजूरी दे दी गई है और रिजर्व बैंक को 10 रुपए के प्लास्टिक नोट को छापने की मंजूरी दिए जाने के संदर्भ में बता दिया गया है। 
 
अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि प्लास्टिक नोट की औसत आयु पांच वर्ष है और इसकी नकल करना कठिन है। साथ ही यह भी कहा कि प्‍लास्टिक से तैयार नोट कागज के नोट से ज्यादा स्वच्छ होते हैं। 
ये भी पढ़ें
सावधान! फेसबुक, व्हाट्सएप से आप हो सकते हैं हृदयरोग के शिकार