• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. RBI on note exchange
Written By
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 23 नवंबर 2016 (09:27 IST)

अनधिकृत तरीके से नोटों की अदला-बदली से आरबीआई नाराज

अनधिकृत तरीके से नोटों की अदला-बदली से आरबीआई नाराज - RBI on note exchange
मुंबई। आरबीआई ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनधिकृत तरीके से नोटों की अदला-बदली और जमा कराने का काम करना गैरकानूनी है और इसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 
आरबीआई ने एक बयान में कहा कि ऐसी खबरें हैं कि कई लोग दूसरे लोगों के लिए नोटों की अदला-बदली करा रहे हैं। कुछ लोग अन्य लोगों के पैसे अपने बैंक खातों में जमा करा कर उनकी मदद भी कर रहे हैं।
 
आरबीआई ने कहा कि यहां तक कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना खातों का भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। (भाषा)