शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rajnath Singh, Pakistan, cease-fire
Written By
Last Modified: ग्रेटर नोएडा , शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2014 (21:37 IST)

हरकतों से बाज आए पाकिस्तान : राजनाथ सिंह

हरकतों से बाज आए पाकिस्तान : राजनाथ सिंह - Rajnath Singh, Pakistan, cease-fire
ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तान की ओर से भारत पाक सीमा और नियंत्रण रेखा पर निरंतर संघर्ष विराम उल्‍लंघन की घटनाओं पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस पड़ोसी देश को सीमा चौकियों और नागरिक क्षेत्रों पर फायरिंग बंद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दीपावली से एक दिन पहले भी जम्मू और कश्मीर के सीमा से लगे नागरिक इलाकों पर गोलीबारी की। ऐसी घटनाओं पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन और चीन की ओर से सीमा विवाद पैदा किए जाने पर ‘हम आहत और क्रोधित’ महसूस करते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते का कभी उल्लंघन नहीं किया।
 
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के 53 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत चीन के साथ शांति चाहता है लेकिन सम्मान की कीमत पर नहीं। सिंह ने चीन के साथ हाल की सीमा विवाद संबंधी घटनाओं के संदर्भ में कहा कि हम लोग शांति चाहते हैं सम्मान के साथ। असम्मान के साथ शांति नहीं हो सकती। एक-दूसरे का सम्मान मानव की परम उपलब्धि है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ शंतिपूर्ण रिश्ते और सीमा मुद्दों का शांतिपूर्ण हल चाहता है। गृहमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने चीन के राष्ट्रपति से आग्रहपूर्वक कहा कि यदि कोई विवाद है तो हमें वार्ता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा के बारे में चीन अक्सर सवाल उठाता है और यहां तक कि अपने ही भू-क्षेत्र में सीमा के पास भारत द्वारा ढांचागत सुधार के प्रयासों पर भी आपत्ति जताता है। (भाषा)