• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Railway
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 29 मई 2015 (18:04 IST)

ट्रेन टिकट चेकिंग स्टाफ के बारे में धारणा बदलने की जरूरत

ट्रेन टिकट चेकिंग स्टाफ के बारे में धारणा बदलने की जरूरत - Railway
नई दिल्ली। रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ के व्यवहार के बारे में धारणा को बदलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को उनसे जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से व्यवहार करने की अपील की, क्योंकि यह रेलवे की छवि को प्रदर्शित करता है।

सिन्हा ने यहां टिकट जांचकर्मियों के एक सम्मेलन में कहा कि रेल कर्मचारियों को जनता के मन में उनके बारे में बनी धारणा को बदलने की दिशा में काम करना होगा।

सिन्हा ने कहा क‍ि आप 24 घंटे काम करते हैं। आप होली या दिवाली जैसे त्योहारों पर भी काम करते हैं, लेकिन तब यह हमारी ताकत है... यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि सार्वजनिक रूप से आप किस तरह का व्यवहार करते हैं। रेलवे की छवि यात्रियों के साथ आपके आचरण के जरिए प्रदर्शित होगी।

उन्होंने कहा कि धारणा बहुत मायने रखती है इसलिए आपको इस बारे में सचेत रहना चाहिए। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं यह भी बहुत मायने रखता है।

सिन्हा ने ड्यूटी के दौरान ट्रेन टिकट निरीक्षकों के समक्ष आने वाली कुछ समस्याओं को स्वीकार किया और कहा कि रेलवे भी कठिनाइयों का सामना कर रही है। इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है और इसके लिए आंदोलित होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों को प्रशिक्षण की जरूरत है तो प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। (भाषा)