मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi Salman Khurshid
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 15 अक्टूबर 2017 (17:49 IST)

राहुल की पदोन्नति नेतृत्व करने के लिए सही पात्रता देगी : खुर्शीद

राहुल की पदोन्नति नेतृत्व करने के लिए सही पात्रता देगी : खुर्शीद - Rahul Gandhi Salman Khurshid
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अध्यक्ष पद पर प्रोन्नत किए जाने के मजबूत  संकेतों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष  राहुल गांधी के पार्टी प्रमुख बनने से उन्हें 2019 में भाजपा से मुकाबले के लिए बनने वाले  गठबंधन का नेतृत्व करने की सही पात्रता मिल जाएगी।
 
को दिए एक साक्षात्कार में खुर्शीद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के पार्टी  अध्यक्ष के तौर पर कमान संभालने से एक मनोवैज्ञानिक बढ़ावा भी मिलेगा जिससे अधिक  युवा पार्टी की तरफ आकर्षित होंगे और इससे पार्टी को अतिरिक्त ऊर्जा मिलेगी।
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बदलाव के बाद भी देश की राजनीति में अहम भूमिका  निभाते रहने की उनकी पहले की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर खुर्शीद ने कहा कि यह  निश्चित तथ्य या तर्क से ज्यादा एक उम्मीद है। वे नए नेता के आसपास भीड़ नहीं  चाहेंगी। मुझे विश्वास है कि राजनीतिक मौजूदगी के संदर्भ में वे एक बेहद रोचक और  उपयोगी संबंध के साथ आएंगे।
 
कांग्रेस को 2019 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने चाहिए या गठबंधन करके? इस सवाल  पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि व्यावहारिक नजरिया यह होना चाहिए कि समझदार  समायोजन, समझौता और गठजोड़ पर विचार किया जाना चाहिए तथा अगला आम चुनाव  विचारधाराओं का टकराव होगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चीन सीमा पर त्वरित तैनाती के लिए आईटीबीपी की मशीनीकृत टुकड़ी