शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi, Narendra Modi
Written By
Last Modified: सोमवार, 12 जून 2017 (17:53 IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने दी सबसे ज्यादा बेरोजगारी : राहुल गांधी

प्रधानमंत्री मोदी ने दी सबसे ज्यादा बेरोजगारी : राहुल गांधी - Rahul Gandhi, Narendra Modi
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी को वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण इस पर अंकुश नहीं लग रहा है और यह देश के समक्ष सबसे बड़ा संकट बन गया है।  
        
गांधी ने  'नेशनल हेराल्ड' को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि बेरोजगारी आज राष्ट्रीय चुनौती बन गई  है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार को लेकर युवाओं को सपने दिखाए थे। उनका हर वाक्य इसी से शुरू होता था कि वह हर साल दो करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे लेकिन अब देश का बेरोजगार युवा उनसे यही सवाल कर रहा है कि उनके वादे का क्या हुआ।
       
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दुनिया के लिए भी बड़ी चुनौती है और चीन इस चुनौती से बखूबी निपट रहा है। चीन दुनिया में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने वाला देश बन गया है। वहां पिछले पांच साल के दौरान हर वर्ष करीब सवा करोड़ लोगों को रेाजगार के अवसर मिल रहे हैं लेकिन भारत और पश्चिमी देश इस चुनौती से निपटने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। (वार्ता)