शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi
Written By
Last Modified: शनिवार, 18 अप्रैल 2015 (09:49 IST)

राहुल गांधी आज करेंगे घर पर किसानों से मुलाकात

राहुल गांधी आज करेंगे घर पर किसानों से मुलाकात - Rahul Gandhi
नई दिल्ली। 59 दिन की लंबी छुट्टी के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब जोश में हैं। आज में कई राज्यों के किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। यूपीए सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून में नरेंद्र मोदी सरकार के किए गए बदलावों पर उनके विचारों को सुनेंगे।
राहुल आज अपने घर 12- तुगलक लेन पर किसानों से मुलाकात करेंगे। राहुल की किसानों से ये मुलाकात कल कांग्रेस की होने वाली किसान खेत मजदूर रैली से ठीक एक दिन पहले है। राहुल गांधी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह के साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश के किसान संगठनों के सदस्यों से मिलेंगे।
 
किसानों के प्रतिनिधिमंडल में भट्टा परसौल गांव के किसान भी शामिल होंगे जहां से राहुल गांधी ने वर्ष 2011 में किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण किए जाने के खिलाफ पदयात्रा की शुरूआत की थी। गौरतलब है कि पार्टी पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ किसानों की रैली को संबोधित करेंगे। (एजेंसी)