सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rafale deal : BJP attacks rahul gandhi
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (13:54 IST)

Rafale deal : राहुल गांधी को कोर्ट ने छोड़ा, भाजपा के निशाने पर आए

Rafale deal
नई दिल्ली। राफेल डील को क्लीन चिट मिलने के बाद गुरुवार को भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि झूठ बोलने के लिए राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए। 
 
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राफेल मामले में सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने न सिर्फ संसद में झूठ बोला, बल्कि कांग्रेस ने पूरे देश में झूठ का प्रचार किया। 
 
प्रसाद ने कहा कि देश की शीर्ष अदालत ने सर्वसम्मति से माना है कि राफेल सौदे में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई। वहीं, राहुल गांधी ने फ्रांस के मौजूदा और पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर इस मामले में झूठ बोला। उन्होंने कहा कि राफेल डील में सभी नियमों का पालन हुआ है। 
केन्द्रीय मंत्री ने सवाल किया राहुल गांधी किसके इशारे पर झूठ का प्रचार कर रहे थे। कांग्रेस ने भी रक्षा सौदे को लेकर पूरे देश में झूठ का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव तो हारी ही अदालत में भी हार गई। 
 
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की माफी को मंजूर करते हुए उन्हें राहत दे दी है, वहीं केन्द्र सरकार को भी इस मामले में क्लीन चिट दे दी है। 
ये भी पढ़ें
क्या SC के फैसले के बाद बाबरी मस्जिद में अदा की गई आखिरी नमाज...जानिए वायरल तस्वीर का पूरा सच...