गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. puja bhatt joins rahul gandhi in bharat jodo yatra
Written By
Last Updated : बुधवार, 2 नवंबर 2022 (12:17 IST)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ग्लैमर का तड़का, पूनम कौर के बाद मिला पूजा भट्ट का भी साथ

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ग्लैमर का तड़का, पूनम कौर के बाद मिला पूजा भट्ट का भी साथ - puja bhatt joins rahul gandhi in bharat jodo yatra
हैदराबाद। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट बुधवार को हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ कुछ दूर पदयात्रा की। पूजा यात्रा में हिस्सा लेने वाली पहली बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं। उन्हें यात्रा में राहुल के साथ पैदल चलते समय बातचीत करते हुए भी देखा गया।
 
पूजा विभिन्न मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मुखर रही हैं। उन्हें राहुल के साथ तेज गति से पैदल चलते देख यात्रा मार्ग में मौजूद लोग काफी खुश नजर आए।
 
भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेत्री इससे पहले राहुल के साथ अभिनेत्री पूनम कौर भी नजर आई थी। राहुल के साथ पूनम की हाथ पकड़े तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस मामले में भाजपा नेता प्रीति गांधी को काफी ट्रोल भी किया गया था।
 
राहुल अपनी यात्रा के दौरान समाज के सभी वर्गों के साथ मेल मुलाकात कर कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। वे कभी बच्चों के साथ दौड़ते नजर आते हैं। तो कभी डांस करते दिखाई देते हैं। लोगों को राहुल का यह अंदाज खासा आकर्षित कर रहा है।
 
भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हैदराबाद सिटी स्थित बालानगर मेन रोड के एमजीबी बजाज शोरूम से फिर से शुरू हुई। यह राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस यात्रा का 56वां दिन है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा पिछले सप्ताह तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी।

Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में बोलेरो व डंपर की भीषण भिड़ंत में 5 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल