शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 1 मार्च 2015 (15:56 IST)

सक्रिय राजनीति में आ सकती हैं प्रियंका गांधी...

सक्रिय राजनीति में आ सकती हैं प्रियंका गांधी... - Priyanka Gandhi
नई दिल्ली। देश में कांग्रेस की घटती लोकप्रियता को देखते हुए प्रियंका गांधी भी सक्रिय राजनीति में आ सकती है।  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के छुट्टी से लौटते ही पार्टी में उनकी बहन प्रियंका गांधी को भी पदाधिकारी बनाया जा सकता है।
 
सुत्रों के अनुसार राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है वहीं प्रियंका को पार्टी महासचिव बनाया जा सकता है। 
 
बताया जाता है कि राहुल गांधी के लौटते ही कांग्रेस संगठन में बदलाव की कवायद तेज हो सकती है और प्रियंका गांधी को भी संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

सुत्रों के अनुसार यह प्रस्ताव सोनिया गांधी के सामने कुछ कांग्रेस नेताओं ने रखा है। इस पर अंतिम फैसला गांधी परिवार को ही करना है।