शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Praveen Togaria on Salman Khan
Written By
Last Updated : मंगलवार, 28 जुलाई 2015 (15:42 IST)

सलमान गद्दार हैं, पाकिस्तान जाएं...

सलमान गद्दार हैं, पाकिस्तान जाएं... - Praveen Togaria on Salman Khan
विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने याकूब मेमन का बचाव करने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सलमान गद्दार हैं, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
 
विहिप नेता ने कहा कि जिस तरह भारत में आतंकवादियों का बचाव और समर्थन किया जा रहा है, उससे पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों का भी हौसला बढ़ रहा है और वे भारत में हमलों को अंजाम दे रहे हैं।

सलमान पर निशाना साधते हुए तोगड़िया ने कहा कि 1947 में बंटवारे के समय सलमान के पिताजी ने जो भारत में रहने की गलती की थी, वे अब उसे सुधार सकते हैं। उन्होंने ओवैसी की भी कड़ी आलोचना की और उन्हें भी पाकिस्तान जाने की सलाह दे डाली।

उन्होंने कहा कि ओवैसी और सलमान खान ने साबित कर दिया है कि आतंक का एक मजहब है और उसका नाम है इस्लाम। 
मोदी पर परोक्ष हमला... पढ़ें अगले पेज पर...

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए तोगड़िया ने कहा कि पाकिस्तान हमारे देश में एके47 और बम भेज रहा है और हम उसे साड़ी, शाल भेज रहे हैं। शरीफ से शेक हैंड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी विदेश नीति फेल हो गई है। 
 
उन्होंने कहा कि हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम, अजहर मसूद जैसे आतंकवादियों को भारत लाकर फांसी देना चाहिए या फिर म्यांमार की तर्ज पर ऑपरेशन चलाकर उन्हें पाकिस्तान में ही मार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सुधरने को तैयार नहीं है। उससे बातचीत बंद कर देनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि भारत में मौजूद आतंकवादियों के समर्थकों की पहचान कर उनका सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए।