मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PNB Scam
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (14:17 IST)

12,700 करोड़ का हुआ पीएनबी घोटाला

12,700 करोड़ का हुआ पीएनबी घोटाला - PNB Scam
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कहा है कि जौहरी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की कथित धोखाधड़ी की राशि बढ़कर 12,717 करोड़ रुपए हो सकती है। यह पूर्व के अनुमान के मुकाबले 20.4 करोड़ डॉलर (1,323 करोड़ रुपए) अधिक है।
 
सोमवार देर रात शेयर बाजारों को दी सूचना में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने कहा कि धोखाधड़ी की राशि 20.42 करोड़ डॉलर बढ़ सकती है।
 
इससे पहले, बैंक ने 11,394.02 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की बात कही थी। यह राशि अब 1,323 करोड़ रुपए बढ़कर 12,717 करोड़ रुपए हो गई है।
 
पीएनबी ने यह भी कहा कि उसे धोखाधड़ी के कारण दूसरे बैंकों को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है।
 
नीरव और चौकसी तथा उनसे जुड़ी कंपनियों ने पीएनबी के अधिकारियों के साथ साठगांठ कर फर्जी गारंटी पत्र हासिल किए और इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक तथा यूको बैंक जैसे भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं से कर्ज लिए।
 
पीएनबी ने देर रात एक अलग बयान में कहा कि कानून के अनुसार अगर देनदारी का मामला बनता है तो उसके पास उसके लिए पर्याप्त पूंजी (संपत्ति) है। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान को भारतीय सुरक्षाबलों का करारा जवाब