शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. North india cold
Written By
Last Updated : सोमवार, 22 दिसंबर 2014 (10:08 IST)

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर - North india cold
नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत हाड़ कंपाती सर्दी से जकड़ा हुआ है। इस जाललेवा ठंड, भीषण सर्दी और इससे सबंधित घटनाओं ने उत्तर प्रदेश में एक जबकि राजधानी दिल्ली में तीन लोगों की जान ले ली। उधर, हिमाचल प्रदेश में हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बावजूद कड़ाके की ठंड अब भी जारी है। पूरे उत्तर भारत में अब दिन के बाद अब रातें भी सर्द होंगी। उत्तर भारत में रविवार को सर्दी ने दिल्ली समेत कई जगह पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मैदानी इलाकों में दिन का तापमान गिर रहा है।
 



समूचे उत्तर भारत में हाड़ कंपाती सर्दी से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि जम्मू और कश्मीर में 40 दिन की भीषण ठंड का मौसम चिल्लई-कलां रविवार से शुरू हो गया। इस भीषण सर्दी ने उत्तर प्रदेश में एक जबकि राजधानी दिल्ली में तीन लोगों की जान ले ली।
 
राष्ट्रीय राजधानी में ठिठुरन और बढ़ गई है तथा अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी से राजधानी के कई हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा।
 
दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके में रात को कोयले की अंगीठी जलाने के कारण तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि चौथे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मृतकों की पहचान संतोष (33), राजेश (26) और उदय (45) के रूप में हुई है। मुन्ना (56) का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इसबीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ठंड से 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
 
कश्मीर घाटी में आज चिल्लई-कलां का दौर शुरू हो गया। इसी के साथ घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। चिल्लई.कलां के दौरान लगातार बर्फबारी होती है। इस दौरान मौसम भयंकर रूप से ठंडा बना रहता है क्योंकि दिन का तापमान भी तेजी से नीचे गिरता है जिससे प्रसिद्ध डल झील समेत अधिकतर जलाशय जम जाते हैं। यहां के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश या छिटपुट बारिश होने का अनुमान लगाया है।
 
चिल्लई.कलां 31 जनवरी को खत्म हो जाएगा।
 
हिमाचल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बना हुआ है। आदिवासी इलाकों और उंचे पहाड़ी क्षेत्रों में पारा शून्य से 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है जहां केलांग, मनाली और कालपा में क्रमश: शून्य से सात डिग्री सेल्सियस कम, शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम और शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहा।
 
सीमा सड़क संगठन ने रोहतांग र्दे में मनाली-केलांग राष्ट्रीय राजमार्ग को फिर से खोल दिया है और कुल्लू के भीतरी इलाकों में सड़कें साफ करने के प्रयास जारी हैं।
 
निर्माणाधीन रोहतांग सुरंग में निर्माण कार्य में लगे और वहां फंसे करीब 150 मजदूरों को हवाई मार्ग से निकाल कर भुंतर लाया गया है। सुरंग पर भी निर्माण कार्य को सर्दी रहने तक बंद कर दिया गया है। (भाषा)