शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi warns MP, see you in 2019
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 10 अगस्त 2017 (12:26 IST)

नरेन्द्र मोदी की सांसदों को चेतावनी, 2019 में देख लूंगा...

नरेन्द्र मोदी की सांसदों को चेतावनी, 2019 में देख लूंगा... - Narendra Modi warns MP, see you in 2019
नई दिल्ली। संसद में भाजपा सांसदों की अनुपस्थिति पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जिसको जो करना है करिए, मैं 2019 में देखूंगा। 
 
भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाजपा सांसदों को फटकार लगाते हुए कहा कि सदन में उपस्थिति के लिए बार बार व्हिप क्यों जारी करना पड़ता है? आप अपने आप को समझते क्या हैं? बार बार कहने पर आप मीडिया को बता देते हैं। यह सब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि मीडिया में सब छपता है, जिसको जो करना ह करिए, मैं 2019 में देखूंगा। उनका इशारा 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर था। 
 
मोदी ने कहा कि आप कुछ भी नहीं हैं, मैं भी कुछ भी नहीं हूं। सब कुछ पार्टी है। अब अमित शाह आ गए हैं, आपकी मस्ती नहीं चलेगी। मोदी ने कहा कि ज्यादा अच्छा है कि आप मिशन 2022 के लिए जुट जाइए और काम करिए। 
ये भी पढ़ें
भारत-चीन युद्ध की उलटी गिनी शुरू! डोकलाम में सैकड़ों चीनी सैनिक तैनात...