• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi, Media, Social Media, Journalism
Written By
Last Modified: बुधवार, 3 मई 2017 (19:31 IST)

स्वतंत्र एवं जीवंत प्रेस लोकतंत्र के लिए अहम : नरेन्द्र मोदी

स्वतंत्र एवं जीवंत प्रेस लोकतंत्र के लिए अहम : नरेन्द्र मोदी - Narendra Modi, Media, Social Media, Journalism
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्र एवं जीवंत प्रेस को लोकतंत्र के लिए अहम बताते हुए बुधवार को कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया संवाद का सक्रिय जरिया बनकर उभरा है और इसने प्रेस की आजादी को और भी मजबूत किया है।
 
मोदी ने 'विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस' पर अपने संदेश में कहा कि आज का दिन स्वतंत्र एवं जीवंत प्रेस के प्रति अपना समर्थन और मजबूत करने का दिन है, जो लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया संवाद का सक्रिय जरिया बनकर उभरा है और इसने प्रेस की आजादी को और भी मजबूत किया है।
 
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1993 में आज के दिन को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित किया था। यूनेस्को के 1991 में आयोजित आम सम्मेलन के 26वें सत्र में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इससे पहले अफ्रीकी पत्रकारों ने 1991 में मीडिया में विविधता और आजादी पर विंडहॉक घोषणापत्र जारी किया था। इस घोषणापत्र पर कार्रवाई करते हुए प्रेस दिवस घोषित किया गया। (वार्ता)