• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 जून 2015 (13:20 IST)

कांग्रेस ने मोदी को क्यों कहा मौनेन्द्र

कांग्रेस ने मोदी को क्यों कहा मौनेन्द्र - Narendra Modi
नई दिल्ली। ललित मोदी प्रकरण के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मौनेन्द्र बताते हुए उनकी तुलना धृतराष्ट्र से की है। 
 
ललित मोदी से संबंधों को लेकर विवादों में घिरीं राजस्थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा पर हमला तेज करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि वसुंधरा और ललित मोदी बिजनेस पार्टनर हैं और उनके बीच लेन-देन होता रहा है। 2013 के चुनावी एफिडेविट में स्वयं वसुंधरा ने इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस ने कहा कि राजस्थान सरकार की संपत्ति को भगौड़े ललित मोदी ने राजे के साथ मिलकर उसे निजी संपत्ति में बदला।
 
रमेश ने वसुंधरा पर सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया। रमेश ने मीडिया को एक पेपर दिखाते हुए कहा कि धौलपुर महल सरकारी संपत्ति है, लेकिन वसुंधरा इसे अपना बताती रही हैं। 
 
मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने कहा कि धृतराष्ट्र बने मोदी को अब नींद से जागना चाहिए और वसुंधरा का इस्तीफा लेना चाहिए। गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार वसुंधरा के इस्तीफे की मांग कर रही है, लेकिन वसुंधरा ने साफ कर दिया है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है। वहीं भाजपा आलाकमान ने वसुंधरा को क्लीन चिट दे दी है।