• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Merchant vessel hit by drone attack off Indias coast
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (17:41 IST)

हिन्द महासागर में इजराइल से जुड़े व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमला, अलर्ट जारी

हिन्द महासागर में इजराइल से जुड़े व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमला, अलर्ट जारी - Merchant vessel hit by drone attack off Indias coast
भारतीय तट के पास अरब सागर में एक मर्चेंट शिप पर ड्रोन हमले के कारण विस्फोट हुआ और आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया खबरों के अनुसार जहाज के चालक दल में 20 भारतीय शामिल हैं। 
 
एक भारतीय तटरक्षक मर्चेंट जहाज एमवी केम प्लूटो की ओर बढ़ रहा है। वह पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर है। मीडिया खबरों के मुताबिक जहाज पर लगी आग बुझ गई है लेकिन इससे जहाज के कामकाज पर असर पड़ा है। 
 
क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। सोमवार को अपहृत माल्टा के झंडे वाले मालवाहक जहाज से एक घायल नाविक को निकालने में भारतीय नौसेना ने सहायता की थी। 
 
इसके कुछ दिनों बाद यह घटना हुई है। खबरों के मुताबिक अरब सागर में 6 'समुद्री डाकू' अवैध रूप से जहाज एमवी रुएन पर सवार हो गए थे।
 
मामले की कर रहे हैं जांच : ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस और समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे के मुताबिक, भारत के तट पर संदिग्ध हमले के कारण जहाज पर आग लग गई। 
 
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा कि हमला अनक्रूड एरियल सिस्टम द्वारा किया गया था। फिलहाल, अधिकारी इस मामले की गहन जांच कर रहे है। एजेंसियां 
ये भी पढ़ें
Karnataka में नहीं हटेगा हिजाब से प्रतिबंध, विरोध के बाद बयान से पलटे CM सिद्धारमैया