• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. MCD election : Kejriwal 10 guarantee to delhi people
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (23:26 IST)

MCD चुनाव : केजरीवाल ने दिल्ली को दी 10 गारंटी, कहा- 20 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा

MCD चुनाव : केजरीवाल ने दिल्ली को दी 10 गारंटी, कहा- 20 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा - MCD election : Kejriwal 10 guarantee to delhi people
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया। इस चुनाव में भाजपा 20 सीटों पर सिमट जाएगी।
 
केजरीवाल ने कहा कि हम जो कहते हैं, करते हैं। दिल्ली की भाजपा सरकार ने MCD को पैसा नहीं दिया, हमने दिया। उन्होंने दिल्ली के लोगों को 10 काम कराने की गारंटी दी। जानिए क्या है केजरीवाल की 10 गारंटी... 
 
पहली गारंटी : दिल्ली को सुंदर बनाएंगे
दूसरी गारंटी : दिल्ली को मिलेगी कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति, कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं
तीसरी गारंटी : भ्रष्टाचार मुक्त MCD 
चौथी गारंटी : दिल्ली को मिलेगी आवारा पशुओं से मुक्ति
पांचवीं गारंटी : नगर निगम की सड़कों को दुरुस्त करेंगे
छठी गारंटी : MCD से जुड़े स्कूल और अस्पताल सुधरेंगे।
सातवीं गारंटी : नगर निगम के पार्कों को सुंदर बनाएंगे।
आठवीं गारंटी : लाइसेंस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएंगे।
नौवीं गारंटी : अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करेंगे, समय पर देंगे वेतन। 
दसवीं गारंटी : वेंडिंग जोन्स बनाए जाएंगे।
 
ये भी पढ़ें
Who is Rivaba Jadeja : इंजीनियर से बनीं क्रिकेटर की पत्नी, फिर राजनीति में आईं, कैसे हैं ननद से संबंध?