• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Mahatma Gandhi
Written By

गांधीजी के दांडी मार्च से जुड़ा डूडल

गांधीजी के दांडी मार्च से जुड़ा डूडल - Mahatma Gandhi
नई दिल्ली। सर्च इंजन वेबसाइट गूगल ने भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर एक विशेष डूडल समर्पित किया है। शनिवार को मनाए जा रहे भारत के इस राष्ट्रीय पर्व पर गूगल ने गांधीजी के दांडी मार्च से जुड़ा डूडल अपने होम पेज पर लगाया है।
 
कंपनी को हर मौके को खास अंदाज में मनाने के लिए नए तरह के डूडल बनाने के लिए जाना जाता है और इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिन इस वेबसाइट को खोलने पर सबसे आगे महात्मा गांधी और उनके पीछे पांच अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को दिखाया गया है। डूडल पर माउस रखते ही एक संदेश मिलता है ‘भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर दांडी मार्च को याद करते हुए।’ बापू द्वारा शुरू किए गए दांडी मार्च को नमक सत्याग्रह के नाम से भी जाना जाता है। वास्तविक दांडी मार्च की शुरआत 12 मार्च, 1930 को हुई थी।
 
महात्मा गांधी ने इसके तहत अहमदाबाद के निकट साबरमती आश्रम से गुजरात के एक छोटे शहर के निकट के एक तटीय गांव दांडी की यात्रा की और नमक बनाकर ब्रिटिश कानून को तोड़ा था। इसके बाद से ही देश भर में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन तेज हो गए और सही मायनों में देश की आजादी की नींव रखी गई। (भाषा)