शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. live updates 20 september
Last Updated : शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (12:20 IST)

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज - live updates 20 september
live updates : भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्‍डा की कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी से प्रियंका गांधी नाराज, कर्नाटक हाईकोर्ट के जज की महिला वकील पर विवादास्पद टिप्पणी का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, सेंसेक्स पहली बार 84,000 पार समेत इन खबरों पर शुक्रवार को रहेगी सबकी नजर। पल पल की जानकारी...

12:02 PM, 20th Sep
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी पर प्रियंका गांधी ने कहा, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है। नड्डा जी ने हीनतर और आक्रामक किस्म का जवाब भेजा, वरिष्ठ नेता का निरादर करने की क्या जरूरत थी। 

12:02 PM, 20th Sep
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा कार्यवाही के दौरान महिला वकील के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणियों का संज्ञान लिया। कर्नाटक उच्च न्यायालय से रिपोर्ट मांगी, याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।

12:01 PM, 20th Sep
वैश्विक बाजारों (में तेजी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स पहली बार 84,000 अंकों के पार पहुंच गया। ALSO READ: सेंसेक्स पहली बार 84,000 अंक के पार, निफ्टी भी ऑलटाइम हाई

11:01 AM, 20th Sep
कीर्तन को सिख पवित्र संगीत के तौर पर मान्यता
ब्रिटेन में पहली बार कीर्तन को संगीत शिक्षा की ग्रेड प्रणाली में शामिल किया गया है यानी छात्र शुक्रवार से ‘सिख पवित्र संगीत’ से जुड़े पाठ्यक्रम का औपचारिक रूप से अध्ययन कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें
शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार