• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. life of tiger woods

Tiger woods: जो मैदान में ‘चैंपियन’ है, वो असल जिंदगी में भी एक ‘टाइगर’ ही है

Tiger woods: जो मैदान में ‘चैंपियन’ है, वो असल जिंदगी में भी एक ‘टाइगर’ ही है - life of tiger woods
पांच बार पीठ की सर्जरी, दो बार घुटनों की सर्जरी, साल 2009 में एक कार एक्‍सीडेंट और फि‍र पत्‍नी से तलाक। इतना सबकुछ होने के बाद भी टाइगर वुड्स जिंदगी के मैदान में भी चैंपियन ही रहा है। 2021 में एक बार फि‍र से उनका गंभीर कार एक्‍सीडेंट हुआ है। लेकिन 2 साल की उम्र में अपने हाथों में गोल्‍फस्‍टि‍क थामने वाले टाइगर के बारे में उनके चाहने वाले और दुनिया जानती है कि टाइगर घायल हुआ है, लेकिन वो एक बार फिर से गोल्‍फ के मैदान के साथ ही जिंदगी के मैदान पर भी लौट आएगा।

कुछ स्‍पोटर्स मैन खेल के मैदान में चैंपि‍यन जरूर होते हैं, लेकिन उनका निजी जीवन बेहद सरल और सामान्‍य होता है। लेकिन कुछ खि‍लाड़ी ऐसे होते हैं जो मैदान में चैंपियन होने के साथ अपनी जिंदगी में भी टाइगर होते हैं।
गोल्‍फ के चैंपियन टाइगर वुड्स एक ऐसा ही नाम है जो मैदान और मैदान के बाहर भी एक टाइगर हैं।

टाइगर वुड्स की निजी कहानी निराशा मिटा कर जिंदगी में तकलीफों से लड़ने के लिए प्रेरित करती है।

बता दें कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोल्‍फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स एक गंभीर दुर्घटना के शिकार हुए हैं। ये दुर्घटना अमेरिका के लॉस एंजिल्‍स में हुई। जहां टाइगर वुड्स की कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ़्तार तेज़ थी इसलिए डिवाइडर से टक्कर के बाद गाड़ी पलटते हुए काफ़ी दूर तक चली गई। घटना के बाद कार के शीशों को तोड़कर टाइगर बाहर निकले थे। वे बहुत मुश्किल से कार के शीशों को तोड़ कर बाहर निकल सके थे। दुर्घटना में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं और अब अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।

टाइगर ने अपनी जिंदगी में हमेशा ही संषर्ष किया है। वे कई तकलीफों से बाहर निकले हैं। उन्‍हें पीठ में दर्द की बीमारी है। इसके इलाज के लिए 5 बार उनकी सर्जरी हो चुकी है। ये बात साल 2014 की है। जब पूरी दुनिया को लग रहा था कि अब वुड्स कभी गोल्फ के मैदान में वापसी नहीं कर पाएंगे, लेकिन उन्होंने न सिर्फ वापसी की, बल्कि फिर से चैंपियन भी बने।
  • उनके घुटने की भी 2 बार सर्जरी हो चुकी है। इसके बावजूद वुड्स के रिकॉर्ड्स खुद ही कहते हैं कि वो अब असली टाइगर हैं।
  • टाइगर वुड्स ने सिर्फ 2 साल की उम्र में गोल्‍फ खेलना शुरू किया था। इस उम्र में बच्‍चे ठीक से चल भी नहीं पाते हैं।
  • 10 साल की उम्र में उन्होंने पहली प्रतियोगिता जीती थी।
  • 1997 में जब वो सिर्फ 21 वर्ष के थे, तब उन्होंने अपना पहला मास्‍टर्स खिताब जीता था। उस समय वह ये खिताब जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा और दुनिया के पहले अश्वेत खिलाड़ी थे।
  • टाइगर वुड्स ने अब तक 15 ग्रैंड स्‍लेम चैंपियनशि‍प जीती है।
  • वह 683 हफ्तों के लिए वर्ल्‍ड गोल्‍फ रैंकिंग में पहले स्थान पर रह चुके हैं, और इसी वजह से उन्हें ग्रेटेस्‍ट गोल्‍फर ऑफ ऑल टाइम भी कहा जाता है।
  • टाइगर वुड्स ने यह सारे रिकॉर्ड अपने नाम तक किए जब वो कई बार दुर्घटनाओं के शिकार हो चुके थे।
  • दिसंबर 2002 में उनके दाएं पैर के घुटने की सर्जरी हुई, लेकिन अगले साल ही शानदार वापसी करते हुए उन्होंने गोल्‍फ का बड़ा खिताब जीता।
  • अप्रैल 2008 में उनके बाएं पैर की भी सर्जरी हुई। यही नहीं जून 2008 में फिर से उन्हें इस पैर की सर्जरी करानी पड़ी।
  • नवंबर 2009 में टाइगर वुड्स एक कार दुर्घटना का शिकार हुए और इसके कुछ महीनों के बाद ही उनका अपनी पत्नी से तलाक हो गया, लेकिन वे जिंदगी में आगे बढते गए।
  • मई 2010 में उन्हें कमर में दर्द की शिकायत हुई, जिसकी वजह से उन्हें कई चैम्पियनशिप बीच में ही छोड़नी पड़ी।
  • इसके बाद मई 2014 में उन्हें बाएं हाथ की कोहनी में परेशानी हुई और उन्हें Honda Classic Event प्रतियोगिता को बीच में ही छोड़ना पड़ी।
  • बीते कुछ साल भी उनके बेहद खराब रहे। ऐसे में 2021 में टाइगर एक बार फि‍र कार दुर्घटना का शिकार हो गए।
ये भी पढ़ें
किस रंग की गाय का दूध पीने से होता है कौनसा फायदा, जानिए