गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Let Rahul take Rs 5000 crore and waive loans of farmers: CM Fadnavis
Written By
Last Modified: मुंबई , शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (08:59 IST)

राहुल गांधी 5,000 करोड़ रुपए लें और किसानों का कर्ज माफ करें: फड़णवीस

राहुल गांधी 5,000 करोड़ रुपए लें और किसानों का कर्ज माफ करें: फड़णवीस - Let Rahul take Rs 5000 crore and waive loans of farmers: CM Fadnavis
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस दावे का मजाक उड़ाया है जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के किसानों को कर्ज माफी योजना के तहत सिर्फ 5,000 करोड़ रुपए मिलेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने राहुल को चुनौती देते हुए कहा कि वह उन्हें 5,000 करोड़ रुपए की राशि देने को तैयार हैं और राहुल महाराष्ट्र के किसानों का कर्ज माफ कर दें।
 
राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि किसानों को महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की 34,000 करोड़ रुपए की कर्ज माफी योजना में से सिर्फ 5,000 करोड़ रुपए ही मिलेंगे।
 
कांग्रेस नेता किसानों से बातचीत करने और आने वाले नांदेड़ नगर निगम चुनाव के लिए अपनी पार्टी का अभियान शुरू करने के लिए यहां आए हुए थे।
 
राहुल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर मुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा कि राज्य पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की वजह से इस संकट का सामना कर रहा है। वे दस साल तक (2004 से 2014 तक) केंद्र में और 15 साल तक (1999 से 2014 तक) महाराष्ट्र में सत्ता में थे और राज्य अब तक इस समस्या का सामना कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि जहां तक किसानों की कर्ज माफी का सवाल है तो मैं कल राहुल गांधी को 5000 करोड़ रूपए दूंगा और फिर वह हमें बताएं कि वह किसानों का कर्ज कैसे माफ कर सकते हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
रोहिंग्या मुसलमानों का हाल बेहाल, दो हफ्तों में लाखों का पलायन...