शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. lee kuan yew
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 29 मार्च 2015 (09:32 IST)

ली कुआन के लिए भारत में राष्ट्रीय शोक

ली कुआन के लिए भारत में राष्ट्रीय शोक - lee kuan yew
नई दिल्ली। भारत सरकार ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू के सम्मान में रविवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
 
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, समूचे देश में राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा और चूंकि द्वीपीय देश में ली का अंतिम संस्कार होगा इसलिए आज देश में आधिकारिक रूप से कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अंतिम संस्कार में शरीक हो रहे हैं।
 
91 वर्षीय ली सिंगापुर के संस्थापक थे। उन्होंने 50 साल से भी ज्यादा समय तक देश पर शासन किया। 23 मार्च को न्यूमोनिया से उनका निधन हो गया।

ली के निधन के बाद अपने शोक संदेश में मोदी ने कहा था, 'दूरदर्शी राजनेता और नेताओं के बीच शेर, ली कुआन यू का जीवन हर किसी को मूल्यवान पाठ पढ़ाता है। उनके निधन की खबर उदास करने वाली है।
 
मोदी के अलावा कई विश्व नेताओं के ली के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पार्क ग्यून हेई, आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी अबोट, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विदोदो तथा मलेशियाई सम्राट अब्दुल हलीम शाह के नाम प्रमुख हैं। (भाषा)