शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news of March 29 in India
Last Updated : शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (08:58 IST)

Weather Update: एमपी में गर्मी के तेवर हुए तीखे, मार्च में ही पारा पहुंचा 40‍ डिग्री पर, जानें अन्य राज्यों का मौसम

30 मार्च से 2 अप्रैल तक बारिश का एक और दौर

Weather Update: एमपी में गर्मी के तेवर हुए तीखे, मार्च में ही पारा पहुंचा 40‍ डिग्री पर, जानें अन्य राज्यों का मौसम - Latest weather news of March 29 in India
Weather Update: अप्रैल की शुरुआत होने में अब केवल 3 दिन बचे और सूरज अभी से आग उगलने लगा है। मई-जून अभी दूर है लेकिन मार्च माह में ही आसमान आग उगलने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में पारा (mercury) 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है तो कुछ जिलों में इसके करीब ही है। कुछ राज्यों में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक बारिश (rain) का एक और दौर शुरू होगा।
 
भीषण गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। उनकी चिंता अगले 100 दिन को लेकर ज्यादा है, क्योंकि मार्च माह की तपन यह अहसास करा रही है कि अप्रैल, मई और जून में तापमान ऊंची छलांग लगाएगा।

 
इंदौर में पारा 39 डिग्री पर पहुंचा : गुरुवार दोपहर में चिलचिलाती धूप ने इंदौरवासियों को सताया, वहीं अपराह्न 4 बजे बाद छाए बादलों से थोड़ी राहत मिली। लगातार दूसरे दिन सीजन में पारा सर्वोच्च स्तर पर रहा। दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम सामान्य से 3 डिग्री अधिक 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को बादल छाएंगे और दिन में पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसी प्रकार भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, झाबुआ और खरगोन में गर्मी के तेवर तीखे चल रहे हैं। अधिकतर नगरों में पारा 40 डिग्री तक चल रहा है। अप्रैल, मई और जून में सूरज आग बरसा सकता है।
 
राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ा : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सुबह न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने राजधानी में आज दिन में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 
मनाली में हिमस्खलन हुआ : मनाली जिले के कुल्लू के जगतसुख गांव में गुरुवार दोपहर हिमस्खलन हुआ जिसमें 1 व्यक्ति लापता हो गया। मौजूदा शुष्क मौसम में पहाड़ों पर बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय निवासी बचाव अभियान में जुटे हैं और लापता व्यक्ति को तलाशने के लिए बर्फ हटाई जा रही है।
 
हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पूर्वी राज्यों वर्षा की आशंका : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले कुछ दिनों में उत्तर-पूर्वी राज्यों और हिमालयी क्षेत्र में भारी वर्षा हो सकती है। नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा शामिल है।
 
आईएमडी (IMD) ने 29 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। अगले कुछ दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान में अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट गरज और बिजली गिरने के साथ मध्यम वर्षा या बर्फबारी का अनुमान है।

 
30 मार्च से 2 अप्रैल तक बारिश का एक और दौर : असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्यों में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक बारिश का एक और दौर देखने को मिलेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। 30 और 31 मार्च को भी भारी बारिश होने की संभावना है।
 
पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी 5.8 किमी के साथ अब लगभग 56 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है। पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पूर्व बिहार से दक्षिण-पूर्व असम तक बना हुआ है।
 
ट्रफ/हवा का विच्छेदन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से पूर्वी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। केरल और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 29 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज शुक्रवार को पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी (rain and snow) हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, केरल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
मुख्‍तार अंसारी की मौत पर परिवार ने उठाए सवाल, क्या बोले विपक्षी नेता?