बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel on 24 April 2024
Last Updated : बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (09:18 IST)

Petrol Diesel Price : क्रूड ऑइल की कीमतों में उथल पुथल जारी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Petrol Diesel Price : क्रूड ऑइल की कीमतों में उथल पुथल जारी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव - Latest prices of petrol diesel on 24 April 2024
Petrol Diesel Price : क्रूड ऑइल (Crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल जारी है। हालांकि इसके असर से भारत अभी अप्रभावित है। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। देश में पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में आखिरी बार बड़ा संशोधन 14 मार्च को किया गया था और उसके बाद से इसमें संशोधन नहीं हुआ है।
 
नई कीमतें जारी : देश में हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी किए जाते हैं। 24 अप्रैल के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को भी देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

 
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.32, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।

 
बीती 14 मार्च को कम हुए थे दाम : जानकारी के अनुसार तेल मार्केटिंग कंपनियों ने मार्च में पेट्रोल और डीजल के भावों में कटौती की थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भावों में 2-2 रुपए की कटौती का ऐलान किया गया था। हालांकि ये राहत बहुत बड़ी नहीं है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by : Ravindra Gupta