• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel on 20th April 2024
Last Updated : शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (09:40 IST)

Israel Iran युद्ध की आशंका से क्रूड ऑइल में आया उबाल, जानें देश में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Israel Iran युद्ध की आशंका से क्रूड ऑइल में आया उबाल, जानें देश में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव - Latest prices of petrol diesel on 20th April 2024
Petrol-Diesel Price : इजराइल-ईरान (Petrol-Diesel) के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसी के असर के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल (crude oil)  में तेजी का रुख जारी है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 90.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ। हालांकि क्रूड में आई इस तेजी का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। भारतीय तेल कंपनियों ने 20 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं।

 
इन राज्यों में बढ़े भाव : अरुणाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश और गोवा में ईंधन कीमतों में इजाफा हुआ है जबकि असम, बिहार, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं। देश में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा भावजारी किए जाते हैं। जानें कि प्रमुख शहरों में ताजा भाव क्या हैं?
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए और डीजल 92.32 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, लखनऊ में पेट्रोल 94.53 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.94 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 106.06 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by :  Ravindra Gupta