शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Largest cargo plane
Written By

यह है दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान, जानिए क्या है खास...

यह है दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान, जानिए क्या है खास... - Largest cargo plane
दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन गुरुवार देर रात हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। छह इंजन वाले इस विमान की भव्यता देख लोग हतप्रभ थे। इस विमान को आधुनिकतम तकनीक से भी लैस किया गया है।

एंटोनोवएन-225 मिरिया नाम का यह कार्गो प्लेन मंगलवार को कीव से रवाना हुआ था और गुरुवार रात यहां पहुंचा। यह कार्गो तुर्कमेनिस्तान से होता हुआ भारत आया है और अगले रविवार को प्लेन ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में लैंड करेगा। जानिए क्या है इस विमान में खास... 
युक्रेन में बने इस विमान की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह बिना रिफ्यूलिंग के 18 घंटे तक बिना रुके उड़ान भर सकता है। अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट पर निकला यह कार्गो प्लेन 600 टन वजनी है और एक बार में 640 टन तक का सामान ले जाने में सक्षम है।  विमान में 117 टन वजनी इलेक्ट्रिक जनरेटर लगा हुआ है। इसे ऑस्ट्रेलिया की माइनिंग कंपनी को डिलीवर किया जाना है। कीव से पर्थ के सफर में भारी वजन के कारण यह तुर्कमेनिस्तान, भारत और मलेशिया में रुककर ईधन भरेगा। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा विमान है, जिसका विंग एरिया बोइंग 747 प्लेन के विंग एरिया से तकरीबन दोगुना है। यह विमान दो एयरक्राफ्ट या 10 ब्रिटिश टैंक लेकर लेकर उड़ सकता है। लंबे समय तक इस कार्गो का इस्तेमाल सोवियत आर्मी द्वारा किया गया था।  साथ ही स्पेसशिप ले जाने के लिए इस कार्गो का इस्तेमाल नासा भी कर चुका है।
चित्र सौजन्य : फेसबुक 
ये भी पढ़ें
ALERT!! सेक्सी वीडियो से ISIS की हसीनाएं फंसा रही हैं भारतीय युवाओं को...