शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Lalu Prasad Yadav Fodder scam
Written By
Last Updated : रविवार, 18 मार्च 2018 (00:03 IST)

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती - Lalu Prasad Yadav Fodder scam
रांची। चारा घोटाले के तीन मामलों में बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद को तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया। उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

राजद की झारखंड की प्रमुख नेता अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि शनिवार शाम तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद प्रसाद को यहां रिम्स में भर्ती कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच हृदय रोग विभाग में उनकी संपूर्ण जांच चल रही है, लेकिन प्रारंभिक सूचना के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है।

रिम्स की ओर से लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में अभी कोई बयान नहीं दिया गया है। बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक अशोक चौधरी ने बताया कि संभवतः प्रसाद को हृदय रोग से जुड़ी कोई समस्या नहीं है लेकिन उन्होंने असहज होने की बात कही थी जिसके बाद उन्हें रिम्स जांच के लिए भेजा गया।

इससे पूर्व सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपालसिंह का प्रशिक्षण कार्यक्रम होने के चलते उनकी अदालत में न्यायिक कार्य नहीं हो सका। इस कारण चारा घोटाले के दुमका कोषागार से जुड़े प्रसाद, जगन्नाथ मिश्रा एवं 29 अन्य के मामले में शनिवार को आने वाला फैसला अब सोमवार तक के लिए स्थगित हो गया। लालू के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि चारा घोटाले के इस मामले में अब अदालत अपना फैसला सोमवार को सुनाएगी। (भाषा)