शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Lalit Modi
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 26 जून 2015 (10:51 IST)

ललित मोदी का 'खुलासा बम'- प्रियंका-रॉबर्ट भी लपेटे में

ललित मोदी का 'खुलासा बम'- प्रियंका-रॉबर्ट भी लपेटे में - Lalit Modi
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान मुख्यमंत्री को विवादों में ला चुके ललित मोदी ने अब गांधी परिवार को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। मोदी ने ट्वीट किया-  'यूपीए सरकार के दौरान मेरी लंदन में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से अलग-अलग मुलाकात हुई थी। 

 
इस खुलासे के बाद सुषमा और राजे से इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस के लिए नई मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस खुलासे के साथ ही कांग्रेस ने भी मुलाकात की बात कबूल ली है, साथ ही भाजपा का दावा है कि न सिर्फ प्रियंका और रॉबर्ट  बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी ललित मोदी से मुलाकात हो चुकी है। 
 
लंदन में ललित मोदी के लिए गवाह बनने के कारण विवाद में फंसी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 2011 ललित मोदी के लिए दस्तावेज पर दस्तखत किए थे जिसे कांग्रेस न सार्वजनिक करके उनकी मुसीबत बढ़ा दी है।  

ललित मोदी द्वारा प्रियंका और रॉबर्ट का नाम लिए जाने पर कांग्रेस ने कहा कि यह ध्यान भटकाने की कोशिश की गई है। ललित मोदी बचकाना बातें कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा पहले वसुंधरा और सुषमा स्वराज को हटाए। यूपीए ने ललित मोदी को दो नोटिस भेजे थे। (एजेंसियां)