• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. kejriwal sanjay nirupam surgical strike
Written By
Last Modified: मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016 (15:14 IST)

संजय निरुपम, केजरीवाल क्यों कर रहे हैं अपनी ही सेना पर संदेह?

संजय निरुपम, केजरीवाल क्यों कर रहे हैं अपनी ही सेना पर संदेह? - kejriwal sanjay nirupam surgical strike
भारतीय सेना के पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद पूरे देश ने एक सूर में भारतीय सेना के इस कदम की सराहना की। आतंक के खिलाफ भारतीय सेना की इस कार्रवाई को देशभर के नागरिकों के सही ठहराया। इस बीच संजय निरुपम, अरविंद केजरीवाल संजय झा जैसे नेताओं के कुछ सवाल ऐसे भी आए जिनमें सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया जा रहा है। आखिर ये नेता भारतीय सेना पर शक क्यों कर रहे हैं?     
 
एक ट्वीट में सजंय निरुपम ने कहा कि हर भारतीय सर्जिकल स्ट्राइक चाहता है, मगर फर्जी नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस पूरे मामले में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक वीडियो जारी करके कहा कि पाकिस्तान इंटरनेशनल मीडिया में भारत की साख बिगाड़ने के लिए झूठा प्रचार कर रहा है, वह पत्रकारों को सीमा पर लाकर ये कह रहा है कि यहां कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की गई है। मैं चाहूंगा की पीएम मोदी इस झूठ को बेनकाब करें।
 
कांग्रेस के संजय झा ने भी ट्वीट करके भारतीय सेना के द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भी कई बार सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, लेकिन उसका इस तरह प्रचार नहीं किया गया। 
 
हो सकता कि इन नेताओं के सवाल सही हों, लेकिन क्या यह ऐसे सवालों के लिए सही समय है? पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार गोलीबारी हो रही है। जावेद मियांदाद जैसे लोग खुलेआम भारत को धमकी दे रहे हैं। ऐसे समय में सभी भारतीयों को एक होकर भारतीयों को एक होकर सेना का हौसला बढ़ाना चाहिए न कि ऐसे सवाल पूछने चाहिए जो अपने ही देश की सेना को शक के दायरे में खड़ा कर दें।   
 
संजय निरुपम, संजय झा और केजरीवाल ने मौके की नज़ाकत नहीं समझी और राजनीति शुरू कर दी। क्या इस तरह के सवाल खड़े करके वे भारतीय सेना को झूठा नहीं ठहरा रहे हैं? आखिर इस समय इन सवालों का क्या औचित्य? 
ये भी पढ़ें
त्योहारों में लीजिए हवाई सफर का मजा, 888 रुपए में करें यात्रा