• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Karnataka Assembly Election Result 2023 Live Commentary
Written By
Last Updated : शनिवार, 13 मई 2023 (16:34 IST)

Karnataka Assembly Election Result 2023 Live Commentary: डीके शिवकुमार को मिली सबसे बड़ी जीत, मंत्री अशोक तीसरे नंबर पर

Karnataka Assembly Election Result 2023
-दिग्गज कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार 1 लाख 22 हजार 392 वोटों से जीते। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत। मंत्री के अशोक तीसरे नंबर पर।
-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे ने चित्तपुर में भाजपा के मणिकांत राठौड़ को 13,640 मतों से हराया।
-कानून और संसदीय मामलों के मंत्री जे सी मधुस्वामी (भाजपा) चिकनैकानाहल्ली सीट पर जद (एस) उम्मीदवार सी बी सुरेश बाबू से 10,042 मतों से पराजित।
-स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर (भाजपा) चिक्कबल्लापुरा में कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप ईश्वर से 10,642 मतों से हारे।
-कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी (भाजपा) सिरसी सीट पर कांग्रेस के भीमन्ना नाइक से 8,712 मतों से पराजित हुए।
-परिवहन मंत्री बी. श्रीरामुलु (भाजपा) बेल्लारी सीट पर कांग्रेस के बी. नागेंद्र से 29,300 मतों से पराजित।
-पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह कर्नाटक की जनता की जीत है। कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं को बधाई। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में एक ओर पूंजीपति थे दूसरी तरफ गरीब। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ। हमने मोहब्बत से नफरत को हराया।
-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन को ‘जनता जनार्दन’ की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रशासन और कांग्रेस की पांच गारंटी के पक्ष में वोट किया।
-कर्नाटक में भाजपा की हार पर पर बिहार के मुख्‍यंमत्री तेजस्वी यादव ने कहा- ये तो होना ही था...बजरंगबली ने रावण की लंका जला डाली...कर्नाटका में बीजेपी, आरएसएस नाम की गंदगी को साफ करने के लिए जनता को बधाई। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है भाई भाई। 
-छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- पहले हमने हिमाचल प्रदेश जीता, इसके बाद हमने कर्नाटक जीता। वे कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, लेकिन अब दक्षिण भारत भाजपा मुक्त हो चुका है। 
-सुहेल सेठ ने अटलजी का एक वीडियो ट्‍वीट कर कहा कि किसी एक बुद्धिमान व्यक्ति ने कहा था- कुछ लोगों को कुछ समय के लिए बेवकूफ बनाया जा सकता है, कुछ लोगों को बहुत समय के लिए बेवकूफ बनाया जा सकता, मगर सब लोगों को सब समय के भड़काया नहीं जा सकता, भरमाया नहीं जा सकता। इसमें थोड़ी देर लग सकती है। इसमें थोड़ा समय लग सकता है, लोकतंत्र का रास्ता लंबा जरूर है, लेकिन लोकतंत्र की चक्की धीमी चलती है, लेकिन बारीक पीसती है।
-कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव में जब भाजपा कार्यालय पहुंचे तो उन्हें बिल्डिंग में सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। हालांकि सांप को बाद पकड़ लिया गया। 
-राहुल ने कहा- 5 वादे पहली कैबिनेट में पूरे करेंगे। बोले- कर्नाटक में नफरत की दुकानें बंद हुईं, मोहब्बत जीत गई।
-कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार चुनाव परिणाम के बाद काफी भावुक हो गए। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि यह सामूहिक प्रयासों की जीत है। मैंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से वादा किया हम कर्नाटक जीतेंगे। वे यह कहते हुए भावुक हो गए, जब वे जेल में थे तब सोनिया गांधी उनसे मिलने आई थीं। 
-सपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है। ये नए सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के खिलाफ जनादेश है।
-चुनाव आयोग के ताजा अपडेट के मुताबिक कांग्रेस 136, भाजपा 64, जदएस 20 एवं अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
-सिद्धारमैया ने कहा कि राहुल गांधी के आगे भाजपा का मनी पॉवर फेल। कहा- कर्नाटक के लोग भाजपा सरकार से परेशान थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। 
-कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मीडिया से बातचीत करते समय भावुक हो गए। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि यह जीत सभी के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। साथ ही जनता ने हमारे प्रति समर्थन व्यक्‍त किया। 
-वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस जीती है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हार हुई है। 

-राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में 7 जिलों की 51 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी थी, उसमें से 37 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है, जेडीएस 9 और बीजेपी सिर्फ 4 पर आगे है। 
-कनकपुरा सीट से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार 1 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 
-कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने चुनाव में हार स्वीकार की। 
-चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस 124, भाजपा 70, जदएस 23 और अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
-भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व मुख्‍यमंत्री जगदीश शेट्‍टार हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से बड़े अंतर से चुनाव से हार गए हैं। 
DK Shivkumar
-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने कहा- कर्नाटक में हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे।
-जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की बढ़त को देखते हुए 5 निर्दलीय उम्मीदवार भी कांग्रेस के संपर्क में हैं। 
-कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री और जदएस नेता ने कहा कि हम छोटी पार्टी हैं। मुझसे किसी भी दल ने संपर्क नहीं किया है। 
-चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस 117, भाजपा 76, जदएस 24 एवं अन्य 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
-भाजपा के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी अथाणी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में 27 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम जी. परमेश्वरा सीट कोराटगेरे (Koratagere) से 6000 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। 
-शिकारीपुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी और येदियुरप्पा के बेटे विजयेन्द्र 5000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्‍टार हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से 23000 से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं। 
-कर्नाटक में कांग्रेस ने एक बार फिर बहुमत का आंकड़ा पार किया। 
-चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक कांग्रेस 117, भाजपा 71, जदएस 28 एवं अन्य 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 
-कर्नाटक कांग्रेस अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार 26000 मतों के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। 
-चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस को 43.06, भाजपा 36.18 और जदएस को 12.82 फीसदी वोट मिले।
बजरंगबली की जय : कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शिमला के मशहूर जाखू हनुमान मंदिर में शीश नवाया। 
-कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया हम कर्नाटक में भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। इसमें किसी को भी संशय नहीं होना चाहिए। 
-ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 117, भाजपा 76, जेडीएस 25 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहा है। 
-चुनाव आयोग के मुताबिक ताजा रुझानों में कांग्रेस 112, भाजपा 73, जदएस 27 और अन्य 5 सीटों पर आगे हैं। 
-ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 110, भाजपा 80, जेडीएस 29 और अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहा है। 
-चुनाव आयोग के मुताबिक ताजा रुझानों में कांग्रेस 95, भाजपा 64, जदएस 22 और अन्य 5 सीटों पर आगे हैं। 
-भाजपा के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अठानी सीट से आगे चल रहे हैं। 
-बागलकोट से कांग्रेस के पूर्व मंत्री हलप्पा आगे। 
-एचडी कुमारस्वामी ने चन्नपटना सीट पर बढ़त बनाई। इससे पहले वे पीछे चल रहे थे। 
-कांग्रेस के एमसी सुधाकर चिंतामणि सीट से आगे चल रहे हैं। 
-कांग्रेस के केएच मुनियप्पा देवनाहल्ली सीट से आगे चल रहे हैं। 
-गौतम गौड़ा रामनगर सीट से पीछे चल रहे हैं। 
-एचडी कुमारस्वामी चन्नपटनम सीट से अभी भी पीछे चल रहे हैं। 
-निखिल कुमारस्वामी रामनगरम सीट से आगे चल रहे है। 
-भाजपा नेता सीटी रवि चिकमंगलूर सीट से पीछे चल रहे हैं।  
-चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस 63 और भाजपा 42, जदएस 9 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
-ईसी के मुताबिक कांग्रेस को 45 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 39 फीसदी वोट मिले हैं। 
-कांग्रेस 127 सीटों पर, भाजपा 78 और जेडीएस 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
-सभी सीटों के रुझान सामने आए। भाजपा ने पहली बार छुआ बहुमत का आंकड़ा। भाजपा 114 सीटों पर, कांग्रेस 98 और जदएस 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 
-चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस 6 सीटों पर जबकि बीजेपी 5 सीटों पर आगे है। 
कांग्रेस ने फिर बढ़त बनाई। 110 सीटों पर आगे। भाजपा 94 और जदएस 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
-बंगरप्पा के बेटे कुमार बंगरप्पा पीछे चल रहे हैं। 
-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के बेटे प्रियांक खरगे चित्तापुर से आगे चल रहे हैं। 
-कनकपुरा से भाजपा के राजस्व मंत्री पीछे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के डीके शिवकुमार आगे चल रहे हैं। 
-शिवमोगा ग्रामीण सीट से भाजपा के अशोक नाईक आगे चल रहे हैं। 
-कर्नाटक के शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला। 
-भाजपा आगे : कांग्रस द्वारा बढ़त बनाने के थोड़ी देर बाद ही भाजपा ने बनाई बढ़त। भाजपा 100, कांग्रेस 97, जदएस 16, अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
-रुझानों में कांग्रेस को बहुमत : कांग्रेस 115, भाजपा 78, जदएस 15 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
-येदियुरप्पा के बेटे विजयेन्द्र शिकारीपुरा सीट से आगे चल रहे हैं। 
-कर्नाटक कांग्रेस के अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से आगे। 
-सन्नपट्टनम से एचडी कुमारस्वामी पीछे चल रहे हैं। 
-पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा सीट से आगे चल रहे हैं। 
-कपड़ा मंत्री शंकर पाटिल आगे चल रहे हैं। 
-कुमटा सीट से मार्गरेट अल्वा के बेटे पीछे चल रहे हैं। 
-जगन्नाथ रेड्‍डी की पत्नी अरुणा लक्ष्मी पीछे चल रही हैं। 
-कांग्रेस को बढ़त : शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त। 183 सीटों के रुझान में भाजपा 75, कांग्रेस 90, जेडीएस 13, अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 
-151 सीटों के रुझान में भाजपा और कांग्रेस 68-68 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि जदएस 10 सीटों पर और अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
-शुरुआती रुझानों में कांटे का मुकाबला। 
-शिग्गांव सीट से मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार बसवराज बोम्मई आगे चल रहे हैं। अटकलों के अनुरूप ही जदएस तीसरे नंबर पर चल रही है। 
-कर्नाटक चुनाव परिणाम से पहले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा से बजरंगबली नाराज हैं। 
-शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त। 
-चिकमंगलूर सीट से भाजपा सीटी रवि ने बनाई बढ़त। 
-अभी तक 72 सीटों के रुझान आए हैं। भाजपा 33 और कांग्रेस 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जेडीएस उम्मीदवार भी भी 10 आगे चल रहे हैं। 
-बहुमत के लिए किसी भी दल को 113 सीटों की जरूरत होगी।
-भाजपा और कांग्रेस ने मतगणना से पहले किया जीत का दावा, जेडीएस को किंगमेकर बनने का भरोसा।
 


 
ये भी पढ़ें
Karnataka Elections: चुनाव परिणाम के बाद बोले सीएम बोम्मई, 'मैं हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं'