शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kajol
Written By
Last Updated :मुंबई , बुधवार, 17 सितम्बर 2014 (22:36 IST)

ट्‍विटर पर आईं फिल्म अभिनेत्री काजोल

ट्‍विटर पर आईं फिल्म अभिनेत्री काजोल - Kajol
मुंबई। हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री काजोल ने कुछ समय के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्‍विटर पर खाता खोला है जिसके जरिए वह अपने प्रशंसकों को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) सप्ताह की जानकारी देंगी।
40 वर्षीय अभिनेत्री लाइफबॉय की ‘हेल्प ए चाइल्ड रीच फाइव’ मुहिम की समर्थक के तौर पर इस महीने के आखिर में संयुक्त राष्ट्र में एक सेमिनार में भाग लेंगी।
 
काजोल ने ट्वीट किया, कुछ सप्ताह के लिए ट्‍विटर पर आ रही हूं। यह सब अच्छे काम के लिए है। आप लोगों से बहुत प्यार मिलता है। अब तक ट्विटर पर काजोल के 5312 प्रशंसक बन गए हैं। (भाषा)